नए साल पर निबंध-New Year Essay in Hindi 2023

नए साल पर निबंध-New Year Essay in Hindi 2023

नए साल पर निबंध


नए साल की शुरुआत अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से मानी जाती है। लेकिन विश्व में नया साल अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग दिन मनाया जाता है। लोग नए साल के त्योहार को पूरे विश्व में बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। लोगों का मानना है कि नए साल का पहला दिन अगर उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाए तो पूरे साल इसी उत्साह और खुशियों के साथ ही बीतेगा। नया साल एक ऐसा दिन है जो सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ लेकर आता है।नये साल का यह त्योहार 31 दिसम्बर की रात को 12 बजे मनाया जाता हैं। विश्व के अधिकांश देश नये साल की तैयारी करते है। इस दिन विशेष कार्यक्रम सामूहिक पार्टी आदि आयोजित किए जाते हैं। लोग नये साल की शुरुआत अपनी बुराइयों को छोड़कर बेहतर बनने का संकल्प लेते है। नये साल में लोग एक दूसरों  को ढेर सारी बधाईयाँ देते हैं। अपने से बड़ों को प्रणाम कर के उनसे आशीर्वाद लेते हैं लोग मंदिर,मस्जिद और चर्च भी जाते है और प्रार्थना करते है।कि हमारा यह नया साल बहुत अच्छे तरह से बीते। नया साल नई शुरुआत को दर्शाता है और हमेशा आगे बढ़ने की सिख देता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Offered

Offered