संश्लेशित रेशे एवं प्लास्टिक class 8th science chapter-13 Ncert

Class 8th science chapter-13 संश्लेशित रेशे एवं प्लास्टिक Ncert

संश्लेशित रेशे एवं प्लास्टिक


प्रश्न 1.सही विकल्प का चयन करें? 
B.नाइलॉन
C.रेयॉन
D.पॉलीएस्टर
A.रेशम

2.पैराशूट बनाने में किस रेशे का उपयोग होता है? 
A.पॉलीएस्टर
B.नाइलॉन
C.कपास
D.इनमें कोई नहीं

3.पॉलीथीन किस प्रकार का प्लास्टिक है? 
A.मेलामाइन
B.थर्मोप्लास्टिक
C.रेशम
D.पॉलीवुल

4.रुई है? 
A.मानव निर्मित पदार्थ
B.प्राकृतिक पदार्थ
C.संश्लेशित पदार्थ
D.इनमें कोई नहीं

5.4R में R का क्या मतलब हैं? 
A.कम उपयोग
B.पुन:उपयोग
C.पुन:चक्रण
D.पुन: प्राप्त करना

Ans-इनमें से सभी

6.निम्नाकित में संश्लेशित रेशा है-
A.सूती रेशा
B.पॉलीएस्टर
C.रेशमी रेशे
D.इनमें कोई नहीं

7.निम्नाकित में ऊष्मादृढ़ प्लास्टिक है-
A.पॉलीथीन
B.पॉलीवाइनिल क्लोराइड
C.बेकेलाइट
D.इनमें कोई नहीं

8.निम्नाकित में ऊष्मासुघट्य प्लास्टिक है-
A.पॉलीथीन
B.रेयॉन
C.बेकेलाइट
D.इनमें कोई नहीं

9.पाॅलिकाॅट बनाने के लिए मिश्रित किए जाते हैं-
A.नाइलॉन और ऊन
B.पाॅलिएस्टर और ऊन
C.नाइलॉन और कपास
D.पाॅलिएस्टर और कपास

10.निम्नलिखित में से कौन-सा रेयाॅन का एक स्रोत है?
A.ऊन
B.पेट (PET)
C.काष्ठ लुगदी
D.रेशम

2.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i)संश्लेषित रेशे           अथवा           रेशे भी कहलाते हैं। 
(ii)संश्लेषित रेशे की भाँति प्लास्टिक भी एक            है। 
(iii)प्लास्टिक रेशे सामान्यत: अन्य रेशों से मजबूत             होते हैं। 
(iv)बेकेलाइट             एवं            का कुचालक है। 
(v)पॉलिएस्टर एक             रेशा है। 

उत्तर यहाँ देखें-
(i)कृत्रिम,मानव निर्मित
(ii)बहुलक 
(iii)सस्ते 
(iv)उष्मा,विधुत
(व)संश्लेषित

3.सही पर (√)का निशान लगाइए- 
(i)बहुलक अनके प्रवर्तित इकाइयों से बना होता है।() 
(ii)नाइलॉन एक प्राकृतिक रेशा है।(X) 
(iii)पॉलिथीन ऊष्मा का कुचालक होता है।() 
(iv)कागज के अपघटन में लगभग 20 दिन लगता है।(

4.कॉलम 'A' का कॉलम 'B' से मिलान कीजिए-
  कॉलम A           कॉलम B  
(i)पॉलिएस्टर     (A)काष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार किया जाता है। 
(ii)टेफ्लॉन       (B)पैराशूट और मोजा बनाने में उपयोग किया जाता है। 
(iii)रेयॉन         (C)न चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों के निर्माण में उपयोग होता है। 
(iv)नाइलॉन     (D)कपड़े में आसानी से बल नहीं पड़ते। 

उत्तर यहाँ देखें-
(i)कपड़े में आसानी से बल नहीं पड़ते। 
(ii)न चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों के निर्माण में 
(iii)काष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार किया जाता है। 
(iv)पैराशूट और मोजा बनाने में उपयोग किया जाता है।  

5.प्राकृतिक रेशा एवं संश्लिष्ट या मानव निर्मित रेशे किसे कहते हैं? 
Ans-जो रेशे प्राकृतिक स्रोतों, जैसे-पौधे या जानवरों से प्राप्त होते हैं प्राकृतिक रेशा कहलाते हैं। जैसे-सूती, रेशम, ऊनी आदि। जो रेशे कृत्रिम तरीकों से प्रयोगशालाओं में बनाए जाते हैं, संश्लिष्ट या मानव निर्मित रेशे कहलाते हैं। जैसे-नाइलॉन, रेयाॅन, पॉलिएस्टर आदि। 

6.क्या होता है बहुलक? 
Ans-इस प्रकार की अनेक छोटी इकाइयाँ मिलकर एक बड़ी एकल इकाई बनाते हैं जो बहुलक (Polymer) कहलाती है। Polymer ग्रीक शब्द-पॉलि (Poly)जिसका अर्थ अनेक या बहुत तथा मर (mer)का अर्थ भाग या इकाई हैं, के योग से बना है। अत: एक बहुलक बहुत सी इकाइयों के दोहराने से बना है। हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी अनेक बहुकल, जैसे-पॉलीथीन, पॉलिएस्टर, नायलॉन आदि संश्लित रबर हैं। 

7.क्या कुछ प्राकृतिक रेशे भी बहुलक हैं? 
Ans-बहुलक प्राकृति में भी पाये जाते है। जैसे कपास (Cotton) एक बहुलक है जिसे सेल्युलोस (Cellulose) कहते हैं। सेल्युलोस बड़ी संख्या में ग्लूकोज इकाइयों से बने होते हैं। 

8.प्राकृतिक एवं संश्लेषित रेशों से प्राप्त मिश्रित रेशों-
Ans-वास्तव में पॉलिएस्टर (पॉलि+एस्टर) एक रासायनिक उत्पादन एस्टर की इकाइयों से बना होता है। एस्टर वे रासायनिक पदार्थ हैं जो फलों को उनकी गंध प्रदान करते हैं। इससे बने कपड़े पॉलिकॉट (polycot), पॉलिऊल (polywool), टेरीकॉट (terrycot)आदि नामों से बेचे जाते हैं।पॉलिकॉट, पॉलिएस्टर एवं सूती रेशों का मिश्रित होता है तथा पॉलिऊल, पॉलिएस्टर एवं ऊन का मिश्रित होता है। 

9.ऊष्मादृढ़ प्लास्टिक किसे कहते हैं?(Thermosetting Plastic) 
Ans-वैसे प्लास्टिक जो गर्म करने पर अधिक मुलायम नहीं होते हैं उन्हें एक बार ही इच्छित आकार में ढाल सकते हैं और बाद में पिघलाकर कोई दूसरा आकार नहीं दे सकते हैं। ऐसे प्लास्टिक ऊष्मादृढ़ प्लास्टिक (थर्मोसेटिंग प्लास्टिक) (Thermosetting Plastic) कहलाते हैं। ये ऊष्मासुघट्य प्लास्टिक (थर्मोप्लास्टिक) (Thermosetting Plastic) की अपेक्षा अधिक कठोर और मजबूत होते हैं। थर्मोसेटिंग प्लास्टिक दो प्रकार के होते हैं। बेकेलाइट और मेलामाइन। 

(i)बेकेलाइट यह ऊष्मा और विधुत का कुचालक है। इनका उपयोग बिजली के स्विच, विभिन्न बर्तनों के हत्था, टेलीफोन उपकरण के आदि बनने में होता है। 

(ii)मेलामाइन यह आग का प्रतिरोधिक है तथा ऊष्मा सहने की अधिक क्षमता रखता है। इसका उपयोग फर्श की टाइल, रसोई के बर्तन, कपड़े आदि बनाने के काम में आता है। 

10.जहाँ तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए, इसके लिए कौन-से उपाय किए जा सकते हैं? 
Ans-प्लास्टिक से होनेवाले प्रदूषण से बचाव:-
  • जहाँ तक संभव हो हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। उपयोग के उपरांत प्लास्टिक की थैलियों का निपटान सही तरीके से करना चाहिए ताकि पर्यावारण पर दुष्प्रभाव नहीं पड़े। 
  • कपास या जूट से बने थैलों का प्रयोग करना चाहिए। 
  • भोजन रखने के लिए प्लास्टिक की जगह स्टील के डब्बे को प्रयोग में लाना चाहिए।
  • जैव निम्नकरणीय और जैव अनिम्नीकणीय अपशिष्ट को अलग-अलग इकठ्ठा करके विभिन्न तरीके से अलग निस्तारण करना चाहिए। 
11.4R में प्रत्येक R का क्या मतलब है? 
Ans-4R में प्रत्येक R का मतलब है:-
  • R-Reduce (प्लास्टिक का उपयोग कम करें)। 
  • R-Reuse (पुन: उपयोग कीजिए)। 
  • R-Recycle (पुन चक्रित कीजिए )। 
  • R-Recover (पुन प्राप्त कीजिए)। 
12.संश्लिष्ट रेशे क्या हैं? 
Ans-संश्लेषित रेशा छोटी इकाइयों को जोड़कर बनायी गयी एक शृंखला है। जिस प्रकार मोतियों के द्वारा निर्मित माला में एक समरूप पैटर्न है। उसी प्रकार आप कागज किल्पों (Paper clip) को जोड़कर एक लंबी शृंखला बनाते हैं। 

13.नाइलॉन क्या है? इसका नाइलॉन नाम क्यों पड़ा? 
Ans-नाइलॉन एक संश्लेषित रेशा है। 1931 में कोयला, जल, और वायु से बनाया गया था। अत: कोयला, जल एवं वायु से निर्मित संश्लेषित रेशे को नाइलॉन कहते है। सर्वप्राथम इसे न्यूयार्क और लंदन के बाजारों में बेचा गया, इसलिए इसका नाम नाइलॉन पड़ा। 

14.नाइलॉन रेशों से निर्मित दो वस्तुओं के नाम बताएं जो नाइलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती है। 
Ans-(1)पेराशूट 
        (11)चट्टानी पर चढ़ने के लिए रस्सी। 

15.विधुत स्विच थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से क्यों बनाएं जाते हैं? 
Ans-विधुत प्लम/स्विच/प्लम बोर्ड आदि बनाने के लिए थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि यह प्लास्टिक विधुत का कुचालक होता है। अत: यह उपभोक्ता को किसी भी प्रकार के विधुत शॉक से बचा कर रखता है। 


हमारें इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको इससे कोई मदत मिली हो तो कमेंट जरूर करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Offered

Offered