रघुवीर सहाय का जीवन परिचय Raghuvir Sahay ka jivan parichay

रघुवीर सहाय का जीवन परिचय Raghuvir Sahay ka jivan parichay Raghuvir Sahay Biography in Hindi 

रघुवीर सहाय का जीवन परिचय
रघुवीर सहाय

रघुवीर सहाय का जीवन परिचय Raghuvir Sahay ka jivan parichay Raghuvir Sahay Biography in Hindi

नाम-रघुवीर सहाय
जन्म-9 दिसम्बर 1929
जन्म स्थान-लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 
मृत्यु-30 दिसम्बर 1990 
मृत्यु स्थान-दिल्ली, 
अवधि/काल-आधुनिक काल
राष्ट्रीयता-भारतीय

रघुवीर सहाय का जीवन परिचय, शिक्षा, मृत्यु, विवाह, पिता
रघुवीर सहाय का जन्म लखनऊ के एक मध्येर्गीय परिवार में 9 दिसम्बर, 1929 ई० में हुआ था और निधन 30 दिसम्बर 1990 ई० में।रघुवीर जी खनऊ से ही 1951 में एम० ए० में (अंग्रेजी) किया और इनका विवाह 1955 ई० में विमेलश्वरी सहाय से हुआ।रघुवीर जी के पिता सह्रदय और साहित्य के अध्यापक थे। पिता के प्रभावस्वरूप कवि में साहित्यिक अभिरुचि का निर्माण हुआ। 

रघुवीर सहाय का साहित्य परिचय-
रघुवीर सहाय सामाजिक चेतना को आत्मासात करने वाले यथार्थवादी रचानाककार हैं। वैचारिक दृष्टि सम्पन्न कवि हैं। दिल और दिमाग-दोनों का इस्तेमाल करने वाला कवि विचार-वस्तु के बारीब उपयोग कर अधिक बल देता है। कवि की मान्यता है विचार वस्तु की कविता में खून की तरह दौड़ते रहना कविता को जीवन और शक्ति देता है और यह तभी सम्भव है जब हमारी कविता की जड़ें अथार्थ में हों। 

रघुवीर जी कविताएँ-
कवि ने अपने रचनात्मक व्यक्तित्व पर बच्चन, मधुर, अज्ञेय, शमशेर बहादुर सिंह और माक्र्सवादी के प्रभाव को स्वीकार किया है। अज्ञेय ने रघुवीर सहाय की कविताओं को दूसरे सप्तक (1951) में सवक्तव्य छापा है। इसके पूर्व कवि का सीढ़ियों पर धूप में (कविता, कहानी और निबंधों का संग्रह) नामक संकलन निकाल चुका था। 

रघुवीर सहाय की रचनाएँ-
आत्महत्या के विरुध्द(1967),हँसा-हँसी जल्दी हँसी (1975)
लोग भूल गये हैं।(1982),आदि कविता-संकलन, रास्ता इधर से है।(1972), जो आदमी हम बना रहे हैं (1982)कहानी-संकलन, दिल्ली मेरा परदेस (1976), लिखने के कारण (1978), उबे हुए सुखी, वे और नहीं होंगे जो मारे जायेंगे, भँवर, लहरें और तरंग (1983), अर्थात् (1994), निबन्ध संकलन। 

रघुवीर सहाय के कार्य-
रघुवीर सहाय  ने 'प्रतिक' के सहायक सम्पादक दिल्ली, (1951-52), समाचार विभाग, आकाशवाणी के उपसम्पादक (1953-54), नवभारत टाईम्स (दिल्ली) के विशेष सम्वाददाता (1963-68), दिनमान (1969-82) के प्रधान सम्पादक आदि के रूप में कार्य किये। 

अन्य कवि के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर किल्क करें👇

Post a Comment

Previous Post Next Post

Offered

Offered