प्राकृतिक परिघटनाएँ class 8th science chapter-15

प्राकृतिक परिघटनाएँ class 8th science chapter-15 ncert solution

 
प्रश्न 1.सही विकल्प का चयन करें?

1.निम्नाकित में से किस रगड़ने से आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता है-
A.ताँबे की छड़
B.प्लास्टिक पैमाना
C.ऊनी वस्त्र
D.फुला हुआ गुब्बारा

2.आवेश कितने प्रकार के होते हैं? 
A.एक
B.दो
C.तीन
D.चार

3.समान आवेशों के बीच होता है-
A.आकर्षण
B.प्रतिकर्षण
C.आकर्षण एवं प्रतिकर्षण 
D.इनमें कोई नहीं 

4.भूकम्पी तरंगों को किस यंत्र द्वारा अभिलेखित किया जाता है? 
A.भूकम्पलेखी
B.रिक्टर पैमाना
C.कम्प्यूटर
D.इनमें कोई नहीं

5.भूकम्प की तीव्रता मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं? 
A.रिक्टर पैमाना
B.कमानीदार तुला
C.साधारण तुला
D.इनमें कोई नहीं

6.विपरीत आवेशों के बीच होता है-
A.आकर्षण
B.प्रतिकर्षण
C.आकर्षण एवं प्रतिकर्षण
D.इनमें कोई नहीं

7.काँच को रेशम से रगड़ने पर रेशम और काँच में उत्पन्न होता है? 
A.समान आवेश
B.असमान आवेश
C.कोई आवेश नहीं 
D.कहा नहीं जा सकता 

8.आकाशीय विधुत विसर्जन को क्या कहा जाता है? 
A.आदेश
B.तड़ित
C.प्रतिकर्षण
D.भूकम्प

9.रगड़ द्वारा उत्पन्न विधुत आवेश को क्या कहा जाता है? 
A.आवेश
B.विधुत
C.स्थिर विधुत आवेश
D.इनमें से कोई नहीं

10.गतिशील आवेश को-
A.विधुत धारा
B.विधुत
C.आवेश
D.स्थिर विधुत आवेश

प्रश्न 2.निम्नाकित कथन 'सत्य' है या 'असत्य'-
(A) समान प्रकृति के आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। 
(B) आवेशित काँच की छड़ अल्यूमीनियम के दो पत्तियों को
 प्रतिकर्षित करती है। 
(C) तड़ित चालक किसी  भवन को तड़ित से सुरक्षा के लिए लगाया जाता है। 
(D) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है। 

Ans.(A)असत्य (B)सत्य (C)सत्य (D)असत्य

3.भूसम्पर्कण किसे कहते हैं? 
Ans-किसी आवेशित वस्तु से आवेश को पृथ्वी में स्थानान्तरित करने की भूसम्पर्कण कहते हैं। 

4.तड़ित झंझा के समय क्या करें तथा क्या ना करें-
घर के बाहर-
  • जंगल में छोटे वृक्ष के नीचे शरण लें। 
  • खुले मैदानों में पेड़ से काफी दूर खड़े रहें।
  • खुले मैदान,ऊँचे वृक्ष, ऊँचे स्थान, पार्क में न रहें। 
  • जमीन पर न लेटें बल्कि जमीन पर सिमटकर इस प्रकार बैंठ ताकि आपका हाथ घुटना पर हो तथा सिर हाथों के बिच रखें।
घर के भीतर-
  • विधुत उपकरणों जैसे-टेलीविजन, कम्पूटर के प्लगों को सॉकेट से निकाल देना चाहिए। 
  • टेलीफोन के तारों विधुत तारों और धातु के छड़ अथवा पाइप को तड़ित झंझा के समय स्पर्श नहीं करना चाहिए। 
  • बहते जल में स्नान नहीं करना चाहिए। 
  • विधुत बल्ब एवं ट्यूबलाइट का उपयोग किया जाना चाहिए। 
5.क्या होता है भूकंप
Ans-पृथ्वी के भूपटल का कंपन अर्थात एकाएक हिलना अथवा झटका लगना भूकंप कहलाता है। यह बहुत कम समय तक रहता है।पृथ्वी के स्थलमंडल (भूपर्पटी) के भीतर गहराई में उथल-पुथल के कारण पृथ्वी उत्पन्न होता है। जब भूकंप की तिव्रता का भूकंप भवनों, पुलों, बांधों तथा लोगों को बहुत अधिक क्षति पहुँचाते हैं। इससे जीवन तथा संपत्ति की बहुत हानि होती है। 

6.भूकंप उत्पन्न होने के निम्नलिखित कारण हैं
  • ज्वालामुखी का फटना। 
  • उल्का पिंड का पृथ्वी से टकराना। 
  • भूमिगत नाभिकीय विस्फोट। 
  • भूपर्पटी के टुकड़ों की अनियमित गति। 

इस पाठ को पूरा करने में जो परिश्रम किया है, उम्मीद है उसे आप समझेंगे। कृपा इसे अन्य लोगो तक जरूर पहुचायें और हमारी परिश्रम को सफल बनायें। इस कृपालु कार्य के लिए हमारी कार्य दाल सदा आपकी आभारी रहेगी।

1 Comments

  1. Very nice content. Thank your for this content. class 10 History notes visit to https://www.ncertanswer.com/2021/12/history-class-10-chapter-1-questions.html

    ReplyDelete
Previous Post Next Post

Offered

Offered