राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाए Class 10 Geography Chapter-7 Ncert

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाए Class 10 Geography  Chapter-7 Ncert


राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाए Class 10 Geography  Chapter-7 Ncert

1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए। 

1.सड़क परिवहन के 3 गुण बताएं। 
Ans-सड़क परिवहन के 3 गुण या लाभ निम्न है:- 

(i)इसके माध्यम से यात्रियों तथा वस्तुओं को दूर-दराज के क्षेत्रों तक आसानी से ले जाया या लाया जा सकता है।

(ii)इसका निर्माण पहाड़ी क्षेत्रों और घाटियों में भी किया जा सकता है। 

(iii)यह सुविधाजनक होती है तथा इसके निर्माण की लागत बहुत कम होती है। 

2.रेल परिवहन कहां पर अत्याधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों? 
Ans-वैसे क्षेत्र जो समतलीय मैदानी क्षेत्र हो तथा जहां की आबादी बहुत घनी हो उन क्षेत्रों में रेल परिवहन ही अधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है क्योंकि:-

(i)उन क्षेत्रों में रेलवे लाइन बिछाना सुविधाजनक और आसान है। 

(ii)इन क्षेत्रों में यात्रियों और सामानों की अत्यधिक आवाजाही को भी आसानी से नियंत्रत किया जा सकता है। 

3.सीमांत सड़कों का महत्व बताएं। 
Ans-भारत सरकार द्वारा सीमांत सड़क संगठन का गठन कर भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया गया है। जिसे ही सीमांत सड़क कहा जाता है।यह सड़क भारत की सुरक्षा और इन दुर्गम क्षेत्रों के आर्थिक विकास की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इन सड़कों के माध्यम से हम देश की रक्षा में लगे सिपाहियों तक रसद को आसानी से पहुँचा सकते हैं और इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को भी सिविधाएं पहुँचा सकते हैं। 

4.व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें। 
Ans-वस्तुओं तथा सेवाओं का एक क्षेत्र से दूसरे को आदान प्रदान करना तथा उसकी खरीद बिक्री किया जाना ही व्यापार कहलाता है। व्यपार की सामन्यत: दो रूप होते :-

(i)स्थानीय व्यापार-देश या राज्य के अंदर ही अस्तुओं तथा सेवाओं की खरीद बिक्री या आदान-प्रदान को ही स्थानीय व्यापार कहा जाता है। 

(ii)अंतरराष्ट्रीय व्यापार-वस्तुओं तथा सेवाओं को जब हम एक देश से दूसरे देश को आयात या निर्यात करते हैं तो ऐसे व्यापार को ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार कहा जाता है। 

2.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए। 

1.परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहें जाते है? 
Ans-परिहवन तथा संचार के साधन किसी देश अर्थव्यवस्था जीवन रेखा होती है क्योंकि देश का सर्वंगीण विकास और उनकी अर्थव्यवस्था की समृद्धि उस देश में परिवहन और संचार के साधानों के विकास के ऊपर आश्रित होती है। आदि किसी देश में परिवहन के साधानों का पर्याप्त विकास हुआ हो तो उस देश की जनता को रिजगार के पर्याप्त अवसर मिलेंगे और औद्योगिक तथा व्यापारिक गतिविधियों का संचालन बड़ी कुशलता से कर लेंगे और देश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक समानो, साधानों, सुविधाओं तथा सूचनाओं को आसानी से पहुँचाया जा सकेगा जो सिर्फ देश की जनता के लिए दी नहीं बल्कि देश और देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभप्रद होगा इसलिए ही परिहवन और संचार के साधनों को किसी देश और अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा कहा जाता है। 

2.रेल मार्गों की तुलना में सड़कों के क्या लाभ है? 
Ans-रेल मार्गों की तुलना में सड़क अत्याधिक लाभादायक होती है जिससे निम्न बिन्दुओं के द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है:-

(i)रेल मार्गों की तुलना में सड़क मार्ग का विस्तार सस्ता व सुगम है। 

(ii)सड़कों के द्वारा दूरदराज के गांव को जोड़ा जा सकता है जबकि रेल मार्गो से ऐसा संभव नहीं है। 

(iii)सड़कों से दूरदराज के मालो को भी शहरों तक लाया व ले जाया जा सकता है जबकि रेल से ऐसा संभव नहीं है। 

(iv)सड़कों का विस्तार पहाड़ी क्षेत्रों और घाटियों में भी किया जा सकता है जबकि रेल मार्गों का नहीं। 

हमारें इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको इससे कोई मदत मिली हो तो कमेंट जरूर करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें। अगर आप मुझसे जुड़ना चाहते है तो निचे दिए गए link को follow जोर करें

1 Comments

  1. Very nice content. Thank you very much foor this useful content. https://www.ncertanswer.com/2021/11/Madam%20Rides%20the%20Bus%20Class%2010%20ncert%20book%20First%20Flight%20Questions%20Answers.html

    ReplyDelete
Previous Post Next Post

Offered

Offered