केदारनाथ सिंह का जीवन परिचय Kedarnath Singh Biography in Hindi

केदारनाथ सिंह का जीवन परिचय Kedarnath Singh Biography in Hindi 

केदारनाथ सिंह का जीवन परिचय
केदारनाथ सिंह

केदारनाथ सिंह का जीवन परिचय Kedarnath Singh Biography in Hindi 

नाम-केदारनाथ सिंह
जन्म-4 जुलाई 1934 ई०
जन्म स्थान-गाँव चकिया, उत्तरप्रदेश
मृत्यु-19 मार्च 2018 
राष्ट्रीयता-भारतीय
पेशा-कवि लेखक

केदारनाथ सिंह का जीवन परिचय (Kedarnath Singh Biography in Hindi)

केदारनाथ सिंह का जन्म बलिया जिले के एक किसान परिवार में 1934 ई० में हुआ था। उनके पिता जी राजनीति में सक्रिय थे और संगीत में गहरी अभिरुचि रखते हैं। कवि का बाल-मन पिता के प्रभाव, कृषक-परिवेश, लोक-रचनाशीलता और सांगीतिकता तथा स्वाधीनता आंदोलन के बीच निर्मित हुआ।

केदारनाथ सिंह की शिक्षा

केदारनाथ सिंह प्रारम्भिक शिक्षा गाँव पर हुई। फिर उदयप्रताप कॉलेज, वाराणसी में पढ़ाई की। हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से एम० ए० (हिंदी) किया। कॉलेज, विश्वविद्यालय, वाराणसी से समृध्द साहित्यक सांस्कृतिक परिवेश के बीच कवि की रचनाशीलता का विकास हुआ। 

केदारनाथ सिंह का साहित्य परिचय

केदारनाथ सिंह ने किशोरवय से ही गीत, कविता लिखना आरम्भ किया। कवि पर गाँव, लोक-जीवन की गहरी छाप है, कस्बा, शहर और महानगर के साथ ही देश-विदेश के व्यापक अनुभव तथा मार्क्सवादी विचारधारा से लगाव ने कवि की रचनाशीलता को स्मृध्द किया है। कवि ने नई कविता को आगे बढ़ाया है और समसामयिक कविता को शक्ति दी है। केदारनाथ सिंह की कविता में ग्रामीण सादगी, निश्छलता आस्था के साथ ही विचार, जीवन, प्रकृति, वस्तु के बहुरंगी दृश्य बिम्बात्मक रूप में बढ़ी है। आत्मीयता के साथ प्रस्तुत हुए हैं। 

केदारनाथ सिंह का जीवन परिचय Kedarnath Singh Biography in Hindi 

केदारनाथ सिंह के कार्य

जीविकोपार्जन के लिए केदारनाथ सिंह ने अध्यापन किया। उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी, एण्डूज कॉलेज, गोरखपुर, उदित नारायण कॉलेज, पडरौना (गोरखपुर जिला) गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर तथा जवाहरलाल विश्वविद्यालय नयी दिल्ली के हिंदी विभाग में कार्यरत रहे। अमरीका, रूस कजाकिस्तान आदि देशों का साहित्य भ्रमन किया। 

केदारनाथ सिंह जी का मृत्यु (Kedarnath Singh Death)

कवि केदारनाथ सिंह जी का निधन 19 मार्च 2018 ई. को सोमवार शाम को  दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स हॉस्पिटल में 84 वर्ष की आयु हुआ था।

केदारनाथ सिंह के गीत और कविताएँ

तीसरा सप्तक (1969) अकाल में सारस (1988) उत्तर कबीर और अन्य कविताएँ (1995) आदि कविता-पुस्तकें तथा कल्पना और छायावाद आधुनिक हिंदी कविता में बिम्ब-विधान मेरे समय के शब्द के आदि गद्य पुस्तकें प्रकाशित है। वे 'सखी' शीर्षक अनियत-कालीन पत्रिका का सम्पादन भी कर रहे हैं। 

केदारनाथ सिंह के पुरस्कार ( Kedarnath Singh Awards)

साहित्य अकादमी पुरस्कार 1989, व्यास सम्मान,मैथली शरण गुप्त सम्मान (मध्यप्रदेश) भारती सम्मान (उत्तर प्रदेश का भारत) कुमारन, आशान पुरस्कार (केरल), दिनकर पुरस्कार (बिहार) जीवन भारती सम्मान (उड़ीसा) इसके अलावा 2013 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

केदारनाथ सिंह जी की मुख्य रचनायें

  • बाघ
  • तालस्ताय और साइकिल
  • अकाल में सारस
  • जमीन पक रही है
  • सृष्टि पर पहरा
  • उत्तर कबीर और अन्य कविताएँ
  • अभी बिल्कुल अभी
  • यहाँ से देखो 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Offered

Offered