सुभाष चन्द्र बोस पर निबंध Subhash Chandra Bose Essay in Hindi

सुभाष चन्द्र बोस पर निबंध Subhash Chandra Bose Essay in Hindi

सुभाष चन्द्र बोस पर निबंध


सुभाष चंद्र बोस देश के एक महान देशभक्त और बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के (कटक) में एक हिंदू परिवार में हुआ था।और इनका निधन 18 अगस्त 1995 में एक विमान क्रैश में हुआ था। जब इनकी मृत्यु हुयी तब ये केवल 48 वर्ष के थे। सुभाष चंद्र बोस के पिता का नाम रायबहादुर जानकी नाथ बोस और माता का नाम प्रभावशाली देवी था। रायबहादुर जानकीनाथ बोस कटक म्युनिसीपैलटी तथा जिला बोर्ड के प्रधान थे तथा नगर के गणमान्य वकील में से थे तथा माता गृहणी थी। सुभाष चंद्र बोस को नेताजी के नाम से भी जाना जाता हैं। सुभाष चंद्र की प्रारम्भिक शिक्षा एक युरोपियन स्कूल में हुई। मैट्रिक की परीक्षा में सुभाष ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद इन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज में प्रवेश किया। इसके बाद इन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज में प्रवेश किया।वहाँ एक ओटेक नामक अँगरेज प्रोफेसर था, जो सदैय भारतीयों के प्रति निन्दाजनक शब्द कहा करता था, स्वाभिमानी सुभाष के लिए यह असह्य था। उन्होंने कक्षा में ही एक दिन उसके गाल पे चाँटा जड़ दिया।उस दिन से ही उसने भारतीयों की निन्दा करनी तो बंद कर दी, परंतु सुभाष को कॉलेज से निकाल दिया गया। इसके पश्चात वे स्काटिश चर्च कॉलेज में प्रविष्ट हुए और कलकत्ता विश्व-विद्यालय से बी० ए० ऑनर्स की उपाधि प्राप्त की। नेताजी एक आदर्श विद्यार्थी के साथ-साथ स्वयम् में महान् थे और उनका त्याग और बलीदान् था। भारतवर्ष की भावी संतति के लिए वे सदैव प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे। उनके आदर्श पर चलकर जनता देश के कल्याण के लिए कटिबध्द रहेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Offered

Offered