आओ ब्रह्मांड को जाने class 8th Science chapter-11 Ncert

आओ ब्रह्मांड को जाने class 8th Science chapter-11 Ncert 

आओ ब्रह्मांड को जाने Ncert


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन किजिए:-
(i)निम्नलिखित में कौन-सा आकाशीय पिंड तारा है? 
A.टाइटन  
B.फोबोस 
C.पुच्छल तारा
D.सूर्य

(ii).इनमें कौन-सा आकाशीय पिंड ग्रह नहीं है? 
A.सीरियस
B.मंगल 
C.बुध
D.शनि

(iii)सौर परिवार का सबसे गर्म ग्रह कौन है-
A.प्लूटो
B.बृह्स्पति 
C.बुध
D.शुक्र 

(iv)निम्नलिखित में कौन-सा बल सौर परिवार के सदस्यों को बाँधे रखता है? 
A.चुंबकीय बल 
B.विधुत बल
C.गुरुत्वाकर्षण बल
D.नाभिकीय बल

प्रश्न 2.नीचे सही कथन के सामने सही सही का चिन्ह लगाएं-
(i)प्रकाश वर्ष प्रकाश का मात्रक है।(x) 
(ii)ग्रह टिमटिमाते हैं।(x
(iii)शनि के वलय नहीं होते।(x) 
(iv)हमारे सौर परिवार में नौ ग्रह हैं।(x) 
(v)सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 8.3 प्रकाश वर्ष है।(x) 
(vi)शनि सौर परिवार का दुरस्थ ग्रह है।(x) 

3.कॉलम A से कॉलम B का सही मिलान किजिए-
   कॉलम A                   कॉलम B 
(i)तारामंडल                (क)सबसे छोटा ग्रह
(ii)बुध ग्रह                  (ख)शुक्र ग्रह
(iii)आंतरिक ग्रह           (ग)पृथ्वी
(iv)मंगल का उपग्रह      (घ)व्याघ्र
(v)प्रभात तारा              (ड०)फोबोस 
(vi)लाल ग्रह               (च)मंगल

उत्तर यहाँ देखें-
(i) घ
(ii) क
(iii) ग 
(iv) ड०
(v) ख
(vi) च

4.यदि शुक्र सांध्यतारे के रूप में दिखाई दे रहा है तो आप इसे आकाश के किस भाग में पाएंगे। 
Ans-अगर शुक्र सांध्यतारे के रूप में दिखाई दे रहा है तो हम इसे आकाश के  पश्चिम भाग में पाएंगे। 

5.तारामंडल क्या होता है? किन्हीं दो तारामंडलो के नाम लिखिए। 
Ans-विभिन्न आकृतियों वाले तारों के समूह जो पहचाने जाने योग्य होते है, तारामंडल कहलाते हैं। उदाहरण:-सप्तऋषि,ओरायन आदि। 

6.क्या आकाश में सारे तारे गति करते हैं? व्याख्या कीजीए। 
Ans-आकाश में सभी तारे पूर्व से पश्चिम की और गति करते प्रतीत होते हैं, क्योंकि पृथ्वी पश्चिम से पर्व दिशा में घूर्णन करती है। इस कारण कोई तारा जो सूर्यास्त होते ही पूर्व में उदय होता है सामोन्यत: सूर्यादय से पहले ही पश्चिम में अस्त है जाता है। वास्तव में ध्रुव तारा एक ऐसा तारा है जो पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है इसलिए यह गति करता प्रतीत नहीं होता है। इससे स्पष्ट होता है की आकाश में तारे गति नहीं करते है, केवल वे गति करते हुए प्रतीत होता हैं। 

7.तारों के बीच की दूरियों को प्रकाश वर्ष में क्यों करते हैं? इस कथन से क्या तात्पर्य है कि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है? 
Ans-पृथ्वी से निकटतम तारा सूर्य है जो पृथ्वी से 75 करोड़ किलोमीटर दूर है। सूर्य से आगे दूसरा निकटतम तारा प्रक्सीमा सेंटारी पृथ्वी से 400 खरब किलोमीटर दूर है। इतनी अधिक दूरियों को मापने के लिए प्रकाश वर्ष जैसे बड़े मात्रक का उपयोग किया जाता है जो वर्ष में प्रकाश के द्वारा तय की गई दूरी है। जबकि प्रकाश एक सेकण्ड में 3 लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है।कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है इसका अर्थ है की प्रकाश को पृथ्वी से उस तारे तक पहुँचने में आठ वर्ष लग जायेंगे। 

8.स्प्तऋषि तथा ओरॉयन तारामंडल के प्रमुख तारों की अपेक्षिक स्थितियाँ दर्शाने के लिए आरेख खींचिए। 

स्प्तऋषि तथा ओरॉयन तारामंडल के प्रमुख तारों की अपेक्षिक स्थितियाँ दर्शाने के लिए आरेख


9.क्या होता है कृत्रिम उपग्रह है। 
Ans-चन्द्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है।बहुत से मानव निर्मित उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। इन्हें कृत्रिम उपग्रह कहा जाता है। भारत का प्रथम कृत्रिम उपग्रह 'आर्यभट' था। इसे 1975 में पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया था। कृत्रिम उपग्रह से रेडियों, टी.वी मोबाइल एवं मौसम के भविष्यवाणी में कफी सहायक हैं।

10.सूर्य रात में क्यों नहीं दिखाई पड़ता? 
Ans-पृथ्वी के घूर्णण के दौरान पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य के सामने रहता है, वहाँ दिन होता है और दूसरी तरफ रात। बाहर घंटों में यह स्थिति धीरे-धीरे बदल जाती है और जो भाग सूर्य के सामने था, वो पीछे चला जाता है। सूर्य कभी उदय और अस्त नहीं होता। हमारी पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती रहती है। जिसके कारण पृथ्वी पर दिन और रात की स्थिति बदलती रहती है। अर्थात हमारे धरती के किसी-न-किसी आधे भाग पर दिन और आधे भाग पर रात होती है। 

11.क्यों चमकता है चन्द्रमा। 
Ans-वास्तव में, चन्द्रमा के पास अपना प्रकाश नहीं हैं। यह पृथ्वी के साथ सूर्य की परिक्रमा करता है। यह अपने ऊपर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश को हमारी ओर प्ररावर्तित किरणें हमतक पहुँचती हैं, हम केवल उसी भाग को देखते हैं। 

12.क्या होती है चन्द्रमा की कलाएं? 
Ans-पूरे माह तक चन्द्रमा की प्रदीप्त भाग की विभिन्न आकृतियों को चन्द्रमा की कलायें (Phases of moom) कहते हैं। 

13.ग्रह (Planets) किसे कहते हैं? 
Ans-वे आकाशिय पिंड जो किसी तारे (सूर्य) के चारों ओर परिक्रमा करते हैं, ग्रह कहलातें हैं। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित पथ पर सूर्य की परिक्रमा करता है। इस पथ को कक्षा कहते हैं। किसी भी ग्रह द्वारा सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में लगा समय को ग्रह का परिक्रमण काल (Time of Revolution) कहते हैं। सूर्य से अधिक दूरी वाले ग्रह का परिक्रमण काल अधिक होता है।यही कारण है कि ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हुए आपस में टकराते नहीं है। 

14.उपग्रह (Satellites)किसे कहते हैं। 
Ans-कुछ आकाशीय पिंड गृहों की परिक्रमा करते हैं, जिन्हें उपग्रह कहा जाता है। कुछ गृहों के एक भी उपग्रह नहीं होते है। जबकि कुछ ग्रहों के चन्द्रमा की संख्या एक से अधिक भी होती है। पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है जिसे चन्द्रमा (Moon) कहतें है। 

15.सौर मंडल किसे कहते हैं। 
Ans-सूर्य और उसके चारों ओर परिक्रमा करने वाले सभी पिंडों के समूह को सौर मंडल कहा जाता है।

हमारें इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको इससे कोई मदत मिली हो तो कमेंट जरूर करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Offered

Offered