Ncert Solutions for Class 9 Science Chapter-1हमारे आस-पास के प्रदार्थ

Ncert Solutions for Class 9 Science Chapter-1 हमारे आस-पास के प्रदार्थ 

हमारे आस-पास के प्रदार्थ
Ncert Solutions for Class 9 Science Chapter-1 हमारे आस-पास के प्रदार्थ 

1.स्विमिं पूल में गोताखोर पानी काट  पाता है। इससे प्रदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है? 
Ans-स्विमिं पूल में गोताखोर पानी काट पाता है, इससे प्रदार्थ के निम्न गुण प्रेक्षित होता है। 

(i)पानी के कणों के बीच की दूरी अपेक्षाकृत अधिक होती हैं जिसके कारण प्यार्पत रिक्त स्थान होते हैं। 
(ii)जल के कणों के बीच आकर्षण बल का होता हैं। 

2.प्रदार्थ की कणों की क्या विशेषताएं होती हैं? 
Ans-प्रदार्थ की कणों की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं। 
(i)प्रदार्थ की कणों  के बीच रिक्त स्थान होती है। 
(ii)प्रदार्थ के कण निरंतन गतिशील होते है। 
(iii)प्रदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षत करते है। 
(iv)प्रदार्थ के कण बहुत ही छोटे होते हैं। 

3.सामान्यतया ठोस प्रदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हुए देखा होगा। पता लगइए ऐसा क्यों होता है? 
Ans-बर्फ पानी के जमने से बनती है, जिसकी संख्या में अत्यधिक रिक्त स्थान रह जाते हैं जो पानी में नहीं होते हैं। यह पिंजरे की तरह (Cage-like) संरचना बना लेती है, जिससे इसका आयतन उतनी ही मात्रा के जल से अधिक हो जाता है तथा आयतन के बढ़ने से घनत्व जल से भी कम हो जाता है। अतः बर्फ के टुकड़े जल पर तैरने लगते हैं। 

4.गलनांक किसे कहते है? 
Ans-ठोस के तापमान को बढ़ने पर उसके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है। गतिज ऊर्जा में वृद्धि होने के कारण कण अधिक तेजी से कंपन करने लगते है। उष्मा के द्वारा प्रदत्त की गई ऊर्जा कणों के बीच के आकर्षण बल को पार कर लेती हैं। इस कारण कण अपने नियम स्थान को छोड़कर अधिक स्वतंत्र होकर गति करने लगते हैं। एक अवस्था ऐसी आती है, जब ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तन हो जाता हैं। जिससे न्यूनतम पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है, वह इसका गलनांक कहलाता है। बर्फ का गलनांक गलने की प्रक्रिया यानी ठोस से द्रव अवस्था में परिवर्तन को संगलन कहते है। 

5.जब आप ऐसीटोन (या नाखूनों की पॉलिश हटाने वाले द्रव)को अपनी हथेली पर गिराते हैं तो क्या होता है? 
Ans-इससे कण आपकी हथेली या उसके आस-पास से ऊर्जा प्राप्त कर लेते हैं और वाष्पीकृत हो जाते हैं जिससे हथेली पर शीतलता महसूस होती है। 

6.गर्मियों में हमें किस तरह कपड़े पहने चाहिए? 
Ans-गर्मियों में हमें सूती कपड़े पहने चाहिए क्यों की सूती कपड़े में जल का अवशोषण अधिक होता है, इसलिए हमारा पसीना इसमें अवशोषित होकर वायुमंडल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है। 

Ncert Solutions for Class 9 Science Chapter-1 हमारे आस-पास के प्रदार्थ 

7.निम्नलिखित में से कौन-से प्रदार्थ हैं-
कुर्शी, वायु, स्नेह, गंध,घृणा, बादाम, विचार, शीत, नींबू, पानी, इत्र की सुग्नध। 
Ans-कुर्शी, वायु, बादाम और नींबू, पानी प्रदार्थ के उदाहरण है क्योंकि इनका कुछ द्रव्यमान होता है और ये स्थान घेरते हैं। 

8.निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएं गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपके उसके पास जाना पड़ता है। 
Ans-गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही हमारे पास पहुँच जाती है क्योंकि तापमान बढ़ने पर गर्म खाने से निकलने वाली गैस की कणों की गति बढ़ जाती है, जिससे उसकी गतिज ऊर्जा भी बढ़ जाती है तथा ठंडे खाने की महक की तुलना में विसरण तेजी से होता। अर्थात गर्म गैस का विसरण ठंडी गैस की तुलना में बहुत तेजी से होता है।     

9.प्रदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले उत्तर को साणीबध्द कीजिए। 
Ans-प्रदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं में होने वाले अंतर निम्नलिखित है-
प्रदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं में होने वाले अंतर

10.किसी भी प्रदार्थ का अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है? 
Ans-किसी भी प्रदार्थ ताप बढ़ने पर वह एक निश्चित ताप पर अपनी अवस्था में परिवर्तन करके दूसरी भौतिक अवस्था प्राप्त कर लेता है। अब इसका ताप स्थिर रहता है। क्योंकि अब समस्त अवस्था परिवर्तन में काम आती है तथा यह ताप तब तक स्थिर रहता है जब तक प्रदार्थ एक अवस्था से दूसरी अवस्था में पूर्ण रूप से परिवर्तन न हो जाए, इस ऊष्मा को प्रदार्थ की गुप्त ऊष्मा कहते है। 

हमारें इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको इससे कोई मदत मिली हो तो कमेंट जरूर करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

Class 9 Science के अन्य विषय को पढ़ने के लिए नीचे दिय गए link पर click करें👇

Post a Comment

Previous Post Next Post

Offered

Offered