मध्यकाल में भारत Class 7 Social Science Chapter 1 Ncert Solutions

मध्यकाल में भारत Class 7 Social Science Chapter 1 Ncert Solutions 

मध्यकाल में भारत

मध्यकाल में भारत Class 7 Social Science Chapter 1 Ncert Solutions 

1.अल इद्रीसी कोन थे? 
Ans-स्पेन में जन्में इद्रीसी (1100-1165) एक महान भूगोलवेत्ता व लेखक थे। उन्होंने न सिर्फ ऐतिहासिक व कीमती जानकारी दी, बल्कि पृथ्वी के कई हिस्सों के नक्शे दिये। जिसे दुनिया भर के भूगोलवेत्ताओं ने लगभग 300 सालों तक बिना बदलाव किये उसका इस्तेमाल किया। क्रिस्टोफर कोलंबस और वास्को-डि-गामा भी उनके नक्शे से प्रभावित थे। 

2.मध्यकाल में भारत में महत्वपूर्ण परिवर्तन-
Ans-1000 वर्षों के अंतराल में भारत में अनेक परिवर्तन बड़े पैमाने पर हुए। यह परिवर्तन राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं धर्म क्षेत्र में हुए। हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में कई क्षेत्रीय राजाओं का उदय हुआ। बड़े क्षेत्रों में अधिकार प्राप्त करने के लिए इन राजाओं में अकसर लड़ाइयाँ होती रही। अलग-अलग भाषाओं एवं संस्कृतियों के चलते ये बहारी खतरों से निपटने में एकजुट नहीं हो सके। परिणामत: भारत में कई बहारी आक्रमण हुए तथा इन आक्रमणों की सफलता के बाद नये-नये साम्राज्यों की अस्थापना हुई। मुगल वंश के पतन के काल में क्षेत्रीय राज्य फिर से लगे थे। तेरहवीं सदी में तुर्को एवं अफगानों तथा सोलहवीं सदी में भारत में मुगलों के समारज्यों की स्थापना हुई। इस लंबे समयांतराल में हिंदुओं एवं मुस्लिमों के आपसी संपर्क के कारण इस उपमहाद्वीप में एक संस्कृति का जन्म हुआ जिसमें हिंदू एवं मुस्लिम परंपराओं का समावेश था। इस संस्कृति की छाप स्पष्ट रूप से मध्यकाल की भाषा, साहित्य, चित्रकला, वास्तुकला तथा मूर्तिकला में दिखती है। 

3.जियाउद्दीन बरनी कौन था? 
Ans-जियाउद्दीन बरनी 14 वीं सदी के प्रसिध्द इतिहासकार थे। उन्होंने 1356 ई० और 1358 ई० में दो वृतान्त लिखें। 

4.हिंदू धर्मग्रंथ भगवद्गगीता क्या देती है? 
Ans-श्रीभगवद्गगीता गीता न केवल धर्म का उपदेश देती है, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। महाभारत के युध्य के पहले अर्जुन और श्रीकृष्ण के संवाद लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गीता के उपदेशों पर चलकर न केवल हम स्वयं का, बल्कि समाज का कल्याण भी कर सकते हैं। पौराणिक विपिन शास्त्री बताते है

5.अमीर खुसरो कौन थे? 
Ans-अमीर खुसरो मध्यकाल के एक महान विद्वान एवं कवि थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के पटियाला (ऐटा) नामक गाँव में 1253 ई० में हुआ था। सुल्तान बलबन के समय वे शासन के संपर्क में आये। उन्होंने आठ सुल्तानों का शासन देखा। वे प्रथम भारतीय लेखक थे, जिसने अपने लेखन में हिंदी के शब्दों और मुहावरों का पर्याप्त प्रयोग किया। वे मूलतः इतिहासकार नहीं थे, परंतु उनके द्वारा रचित मसनवी और दीवान तत्कालीन भारतीय इतिहासकार के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कई ग्रंथो की रचना की। वे प्रसिध्द सिफी संत निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। खुसरो पहले व्यक्ति थे, जिसने हिन्दी, हिंदवी और फारसी में एक साथ लिखा। उन्हें खड़ी बोली के आविष्कार का श्रय दिया जाता है। संगीत के क्षेत्र में उन्होंने कई रागों को जन्म दिया। खुसरो ने भारत के विषय में फारसी में लिखा-गर फिरदौस बर रुये जमी अस्त। हमी अस्तो, हमी अस्तो, हमी अस्त (अर्थात-अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है,यहीं है, यहीं है।) 

6.अलबेरुनी कोन थे? 
Ans-इतिहासकार अलबेरुनी को खगोल, भूगोल दर्शन सहित कई विद्याओं में महारत हासिल थी। उसकी पुस्तक तहकीक-ए-हिंद मध्यकाल की अत्यंत महत्वपूर्ण कृति मानी जाती है। मध्य एशिया में जन्मे अलबेरुनी ने कई वर्षों तक भारत में रहकर भारतीय साहित्य का अध्ययन किया। उसे पुराणों का अध्ययन करनेवाला प्रथम मुसलमान माना जाता है। अपनी पुस्तक में उसने कई बार भगवद्गीता, विष्णु पुराण व वायु पुराण को यद्धत किया है। उसने उस समय भारतीय समाज में प्रचलित धार्मिक रीति-रिवाज, पूजा-पाठ, दान, तीर्थयात्रा और यज्ञों का भी वर्णन किया है। 

7.तबकात किसे कहते हैं? 
Ans-तबकात सामान्य इतिहासकार से संबंधित ग्रंथ को तबकात कहा जाता है जिसमें विभिन्न वर्गों के बारे में ऐतिहासिक जानकारी दी जाती है। 

8.अभिलेखागार किसे कहते है? 
Ans-जहाँ दस्तावेजों और पांडुलिपियों को संग्रहीत कर रखा जाता है उस अभिलेखागार  कहते हैं! 

मध्यकाल में भारत Class 7 Social Science Chapter 1 Ncert Solutions 

9.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(A)अल इद्रीसी एक भूगोल एवं लेखक था। 
(B)भारत का मध्यकालीन इतिहास 1000 वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों का अध्ययन है।
(C)नक्शा या मानचित्र बनानेवाला वक्ति मानचित्रकार  कहलाता है। 
(D)अरबों के सिंध विजय की जानकरी चचनामा  नामक पुस्तक से मिलती है। 
(E)इतिहास की जानकारी के लिए किसी क्षेत्र विशेष के भौगोलिक परिस्थितियों को जानना जरूरी है। 

10.सही मिलान कीजिए-
पुस्तक का नाम              लेखक का नाम
(i)तहकीक-ए-हिंद        (A)अमीर खुसरो
(ii)तबकात-ए-नासिरी    (B)अलबेरूनी
(iii)ताज-उल-मासिर      (C)मिन्हाज-उस-सिराज
(iv)मसनवी                  (D)हसन निजामी

उत्तर यहाँ देखें-
(i)अलबेरूनी
(ii)मिन्हाज-उस-सिराज
(iii)हसन निजामी
(iv)अमीर खुसरो

हमारें इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको इससे कोई मदत मिली हो तो कमेंट जरूर करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Offered

Offered