पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण Class 8th Science Chapter-17 Conservation of Plants and Animals
1.सही विकल्प का चुनाव कीजिए-
(i)प्राकृतिक आवास एवं वन्यप्राणियों का संरक्षण कहाँ किया जाता है? 
(A)अभ्यारण्य में  
(B)राष्ट्रीय उद्यान में  
(C)जैव मंडल संरक्षित क्षेत्र में√
(D)सभी में
(ii)भारत में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया। 
(A)1990
(B)1972-73√
(C)2007-8 
(D)शुरू नहीं हुआ
(iii)भारत में राष्ट्रीय उद्यान की कुल संख्या है। 
(A)10 
(B)20
(C)77√
(D)55
(iv)संकटापन्ना स्पीशीज है। 
(A)घोड़ा 
(B)गाय
(C)कुत्ता 
(D)बाघ√
(v)वनोन्मूलन का कारण है। 
(A)भवन निर्माण
(B)कागज उद्योग 
(C)सड़क निर्माण
(D) सभी√
2.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i)वह क्षेत्र जिसमें जंतु अपने प्राकृतिक आवास में संरक्षित होते हैं, अभ्यारण कहलाते हैं। 
(ii)किसी क्षेत्र विशेष में पाई जाने वाली प्रजाति (स्पीशीज) विशेषक्षेत्र  स्पीशीज कहलाते हैं।
(iii)प्रवासी पक्षी सुदूर क्षेत्रों  में जलवायु में परिवर्तन के कारण पलायन करते हैं। 
(iv)वनस्पति जाती एक क्षेत्रविशेष के सारे पेड़-पौधे हैं। 
(v) प्राणीजता एक पारितंत्र के सारे जीव है। 
3.सही (√)एवं गलत(X) का चिन्ह लगाइए।
(i)वनोन्मूलन से पृथ्वी के ताप में होती है।(√) 
(ii)वनोन्मूलन का मरुस्थलीकरण पर कोई प्रभाव नहीं है। (X) 
(iii)विशेष क्षेत्री स्पीशीज अन्य क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पायी जाती है। 
(iv)हाथी पंचमढ़ी का विशेष क्षेत्रीय स्पीशीज है। (√) 
(v)कागज का पुन: चक्रण नहीं किया जा सकता है। (X) 
4.हमें कागज की बचत क्यों करनी चाहिए? उन कार्यों की सूची बनाइए, जिनके द्वारा आप कागज की बचत कर सकते हैं। 
Ans-आपने कभी सोच है कि पुस्तक एवं कॉपियों के लिए कागज कहाँ से प्राप्त होता हैं, एक टन कागज प्राप्त करने के लिए पूर्णरूपेन विकसित 17 वृक्ष को काटा जाता है। अतः हमें कागज बचत करनी चाहिए। उपयोग के लिए कागज का 5-7 बार तक पुन: चक्रण किया जा सकता है। यदि कोई क्षात्र एक दिन में मात्र एक कागज की भी बचत करता है तो हम एक वर्ष में अनेक कागज बचा सकते हैं। इसके द्वारा हम न केवल वृक्षों को बचाएंगे वरन् कागज उत्पादन के उपयोग में आने वाले जल एवं ऊर्जा की बचत भी कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ कागज उत्पादन के उपयोग में आने वाले हानिकारक रसायनों से भी बचा जा सकता है। 
कागज की बचत की उपाय-
(i)कागज को व्यर्थ न करके। 
(ii)प्रत्येक विद्यार्थी को दिन में कम से कम एक पन्ने कागज के तो बचाने ही चाहिए। 
(iii)पुरानी मैग्जीन पुराने अखबार, कॉपियाँ किताबें आदि को व्यर्थ न फेंक कर कबाड़ी को दे देना चाहिए। ताकि उनका पुन: उपयोग एवं पुन: चक्रन हो सके। 
5.वनोन्मूलन से वर्षा दर किस प्रकार कम हुई है? समझाइए। 
Ans-उमें हमारी जैव विविधता को बचाना चाहिए क्योंकि एकल जीवन का पृथ्वी पर अस्तित्व संभव नहीं है। जैव विविधता के कारण ही पृथ्वी पर जीवों में संतुलना बना रह पाता है। 
6.कुछ आदिवासी वन (जंगल) पर निर्भर करते हैं। कैसे? 
Ans-आदिवासी लोग वनों में या वनों के निकट रहने वाले लोग होते है। ये लोग अपनी प्रत्येक आवश्यकता की पूर्ति वनों से प्राप्त उत्पादों से करते है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कुछ आदिवासी वनों पर निर्भर करते है। 
7.आज संरक्षित वन भी वन्य जन्तुओं के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है। क्यों
Ans-संरक्षित वन भी वन्य जन्तुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि कुछ लालची लोग अपने निजी फायदे के लिए यहाँ पर रहने वाले जानवरों का शिकार करते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि संरक्षित वन भी वन्य  प्राणियों के लिए अब सुरक्षति नहीं रहे। 
8.क्या हैं रेड डाटा पुस्तक? 
Ans-रेड डाटा पुस्तक वह पुस्तक है, जिसमें सभी संकटापन्न स्पीशीज का रिकॉर्ड रखा जाता है। पौधों, जन्तुओं और अन्य स्पीशीज के लिए अलग-अलग रेड डाटा पुस्तकें हैं।रेड डाटा पुस्तक के विषय में अधिक जानकारी आप इंटरनेट से प्राप्त कर सकते हैं।
9.संकटापन्न जन्तु किसे कहते है? 
Ans-वे जंतु जिनकी संख्या एक निर्धारित स्तर से कम हो जाती हैं एवं विलुप्त होने के कगार पर हैं,उसे संकटापन्न जन्तु कहते हैं। 
हमारें इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको इससे कोई मदत मिली हो तो कमेंट जरूर करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
Tags:
Science 8