अशोक का शास्त्र त्याग Class 8th Hindi Chapter-6 Ncert Question answer
निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर लिखें-
1.सम्राट अशोक क्यों चिंतित थे?
उत्तर-सम्राट अशोक इसलिए चिंतित थे कि चार वर्षों के युध्द के उपरांत भी कलिंग जीता नहीं जा सका था। दोनों ओर के लाखों आदमी के मारे जाने और लाखों के घायल होने पर भी कलिंग आज तक अजेय था।
2.पद्मा अपनी सेना को युध्द-भूमि में क्या प्रण करने को कहती है? उत्तर-कलिंग महाराज की कन्या पद्मा अपनी सेना को प्रण करने के लिए कहती हैं कि जननी जन्मभूमि को पराधीन होते देखने के पहले तुम सदा के लिए अपनी आँखें बंद कर लगी।
3.पद्मा की युध्द करने की चुनोती को स्वीकार न करना अशोक के चरित्र की किस विशेषता को प्रकट करता है? उत्तर-पद्मा की युध्द करने की चुनौती को स्वीकार न करना अशोक का स्त्रियों के प्रति उनके सम्मान की भावना और उसके चरित्र की दृढ़ता को प्रकट करता है।
4.पद्मा ने अशोक क्यों जीवित छोड़ दिया?
उत्तर-पद्मा ने अशोक को जीवित छोड़ दिया क्योंकि सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हो चुका था उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए कभी हथियार न उठाना और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा कर ली थी।
उत्तर-पद्मा ने अशोक को जीवित छोड़ दिया क्योंकि सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हो चुका था उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए कभी हथियार न उठाना और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा कर ली थी।
5.पद्मा और अशोक के बीच हुए संवादों के परिणामस्वरूप अशोक के विचारों में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर-कलिंग की राजकुमारी पद्मा और सम्राट अशोक के बीच हुए संवादों के परिणामस्वरूप अशोक के विचार में अभुतपूर्ण परिवर्तन आया। उसका हृदय द्रवित हो गया। सम्राट अशोक ने अब हिंसा का विचार त्याग दिया कभी हथियार न उठाने की कठिन प्रतिज्ञा ली और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए प्रजा की भलाई, सब प्राणियों को सुख और शांति पहुँचाने और सब धर्मों को समान दृष्टि से देखने की शपथ लेते हुए बौद्ध-धर्म अपना लिया।

हमारें इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको इससे कोई मदत मिली हो तो कमेंट जरूर करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
Tags:
Hindi 8